सामग्री पर जाएँ

प्रयोजनमूलक हिंदी/भाषा व्यवहार : सरकारी पत्राचार

विकिविश्वविद्यालय से

सरकारी पत्राचार (Official Correspondence) का तात्पर्य सरकार के विभिन्न विभागों, अधिकारियों और जनता के बीच आधिकारिक पत्रों के माध्यम से होने वाले संचार से है। यह पत्राचार विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है, जैसे आदेश, सूचनाएँ, निर्देश, अनुशंसाएँ, निवेदन, अनुमोदन आदि। सरकारी पत्राचार के कुछ प्रमुख प्रकारों का उल्लेख निम्‍नानुसार किया जा सकता है—

  1. आदेश पत्र (Order Letter)— इसमें उच्च अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों या कर्मचारियों को किसी कार्य को करने या न करने का आदेश देते हैं।
  2. अधिसूचना (Notification)— इसमें किसी विशेष निर्णय, नीति या सरकारी योजना की सूचना दी जाती है।
  3. अनुमोदन पत्र (Approval Letter)— इसमें किसी प्रस्ताव, योजना या गतिविधि को स्वीकृति प्रदान की जाती है।
  4. अनुरोध पत्र (Request Letter)— इसमें किसी कार्य या सुविधा के लिए अनुरोध किया जाता है।
  5. अनुशंसा पत्र (Recommendation Letter)— इसमें किसी व्यक्ति, सेवा या योजना के समर्थन में अनुशंसा की जाती है।
  6. अनुस्मारक (Reminder)— इसमें किसी पूर्व पत्राचार की याद दिलाई जाती है।
  • सरकारी पत्रों की निम्‍नलिखित विशेषताएँ होती हैं—
  1. औपचारिक भाषा— सरकारी पत्रोंं की भाषा सरल, स्पष्ट और औपचारिक होती है।
  2. संगठित संरचना— पत्र में प्रेषक, प्राप्तकर्ता, विषय, संदर्भ, मुख्य भाग और समापन का स्पष्ट उल्लेख होता है।
  3. तथ्यात्मकता और प्रामाणिकता— सरकारी पत्रों में दी गई जानकारी तथ्यात्मक और प्रामाणिक होती है।
  4. संक्षिप्तता— सरकारी पत्र अधिक विस्तृत न होकर संक्षिप्त और सटीक होता है।
  • सरकारी पत्राचार का सामान्य प्रारूप निम्‍नानुसार हो सकता है—
  1. शीर्षक (Header)— कार्यालय का नाम, पता और तारीख
  2. प्राप्तकर्ता का नाम और पद
  3. विषय (Subject)
  4. संदर्भ (Reference)— यदि आवश्यक हो
  5. मुख्य भाग (Body)— पत्र का मुख्य संदेश
  6. समापन (Closing)— धन्यवाद या अपेक्षित कार्यवाही का उल्लेख
  7. हस्ताक्षर (Signature) और पदनाम