विकिविश्वविद्यालय:बॉट समूह का पृष्ठ

विकिविश्वविद्यालय से

बॉट समूह स्वचलित रुप से संपादन कर सकते हैं। ऐसे सम्पादन जो थका देने वाले होते है उन्हे बॉट से किया जाता हैं। जैसे दोहरे पुननिर्देशित को सही करना, व्याकरण की त्रुटि सही करना आदि। आमतॉर पर AWB और PyWikiBot सॉफ्टवेयर इसके लिये अधिक प्रचलित हैं। परन्तु बॉट समूह अपने कार्य अनुसार खुद की प्रोग्रमिग भाषा मे भी बॉट सॉफ्टवेयर बना सकता हैं। बॉट्स बहुत तेजी से संपादन करने में सक्षम होते हैं और विकि को गलत तरीके से संपादित या संचालित कर सकते हैं। इन कारणों से एक बॉट नीति विकसित की गई है।

अतीत में बॉट का इस्तेमाल थोड़े समय सीमा के भीतर बड़ी संख्या में लेख बनाने के लिए विकिपीडिया पर किए गए थे। जिससे कुछ तकनीकी समस्याओं का अनुभव हुआ और इसने एक बॉट नीति तैयार करने के साथ-साथ स्वचालित, बड़े पैमाने पर, लेखों के निर्माण पर अंकुश लगा दिया।

विकिविद्यालय नीति के लिए यह आवश्यक है कि बॉट हानिरहित और उपयोगी हो, अनुमोदन हो, अलग-अलग सदस्य खाते का उपयोग करें, और जिम्मेदारी से संचालित हो। अर्थात बॉट के लिए अलग से खाता बनाना चाहिए। और कोई भी एडिट करने से पूर्व इसका अनुमोदन करना चाहिए। बॉट द्वारा किये गए एडिट की जिम्मेदारी इस खाते को संचालित करने वाले की होगी।

हिन्दी विकि पर बॉट फ्लैग प्रशासक द्वारा दिया जाता हैं परंतु प्रशासक न होने की स्थिति मे इसे मेटा पर स्टीवर्ड द्वारा दिया जाता है।

एक अलग खाते बनाने के बाद उस पर एक स्वचालित बॉट को चलाने के लिए अनुमोदन की आवश्यकता होती है, जिसके लिए विकिविश्वविद्यालय:बॉट/अनुमोदन हेतु अनुरोध पर अनुरोध किया जा सकता है।