विकिविश्वविद्यालय:विकिविश्वविद्यालय क्या है?

विकिविश्वविद्यालय से

विकिविश्वविद्यालय एक सीखने वाला समुदाय है[स्रोत सम्पादित करें]

विकिविश्वविद्यालय सीखने की सामग्री बनाने और उपयोग करने वाला एक खुला समुदाय है। आप जानकारी प्राप्त करने के लिए विकिविश्वविद्यालय का उपयोग कर सकते हैं या उस विषय के बारे में प्रश्न पूछ सकते हैं जिसे आपको अधिक जानने की जरूरत है। आप इसका उपयोग किसी विषय के बारे में अपना ज्ञान साझा करने के लिए भी कर सकते हैं। विकिविश्वविद्यालय ज्ञान का एक खुला मंच हैं जहाँ कोई भी अपना ज्ञान साझा कर सकता हैं। आप भी इसे संपादित कर सकते हैं।

लैटिन में एक विश्वविद्यालय की बुनियादी परिभाषा है — universitas magistrorum et scholarium (a community of teaching and learning) सिखाने और सीखने (शिक्षण और अधिगम) का एक समुदाय।

आप निम्न बिन्दुओं से विकिविश्वविद्यालय के बारे में जान सकते हैं।

  1. सीखने के लिए विकिविश्वविद्यालय— विकिविश्वविद्यालय में, आप स्व-अध्ययन सामग्री के लिए सभी प्रकार की सीखने की सामग्री पा सकते हैं।
  2. शिक्षण के लिए विकिविश्वविद्यालय— विकिविश्वविद्यालय केवल विद्यार्थियों के लिए उपयोगी नहीं अपितु शिक्षकों के लिए भी है। शिक्षक विकिविश्वविद्यालय से विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाने वाली सामग्री का अध्ययन कर सकते हैं या किसी विषय को, जिनका उन्हें ज्ञान है, विकिविश्वविद्यालय पर साझा कर सकते हैं।
  3. शोध के लिए विकिविश्वविद्यालय— विकिविश्वविद्यालय प्राथमिक या द्वितीयक अनुसंधान सहित मूल शोध के लिए भी एक स्थान है। आप यहाँ पर अपना शोध भी कर सकते हैं और लोग भी आपकी इसमें सहायता कर सकते हैं।