"विकिविश्वविद्यालय:हटाने की नीति": अवतरणों में अंतर

विकिविश्वविद्यालय से
'विकिविद्यालय में कोई भी लिख सकता है और पन्नों का नि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
 
पंक्ति 30: पंक्ति 30:
* केवल रखने या हटाने हेतु सही कारण होने पर ही पन्ने को रखा या हटाया जाएगा।
* केवल रखने या हटाने हेतु सही कारण होने पर ही पन्ने को रखा या हटाया जाएगा।
* हटाने हेतु चर्चा द्वारा हटाये गए किसी भी लेख को बिना किसी चर्चा के भी हटाया जा सकता है। (यदि लेख में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है, जिसके कारण उसे रखा जा सके)
* हटाने हेतु चर्चा द्वारा हटाये गए किसी भी लेख को बिना किसी चर्चा के भी हटाया जा सकता है। (यदि लेख में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है, जिसके कारण उसे रखा जा सके)

[[श्रेणी:विकिविद्यालय रखरखाव]]

23:24, 5 अक्टूबर 2017 का अवतरण

विकिविद्यालय में कोई भी लिख सकता है और पन्नों का निर्माण भी कर सकता है। इस कारण कई बार ऐसे पन्ने भी बन जाते हैं, जिसे हटाना पड़ता है। यह विकिविद्यालय की लेखों, श्रेणियों और साँचे आदि को हटाने की नीति है। इसके अंतर्गत आने वाले सभी पन्नों को हटाया जा सकता है।

मापदंड

बर्बरता या परीक्षण

'''मोटे अक्षर''' या "फ्सद्क्ज्र" या अर्थहीन सम्पादन या किसी का नाम लिखा हो या ऐसा लगे कि कोई कुछ लिख कर परीक्षण करना चाह रहा है या केवल बर्बरता करना चाह रहा है, तो ऐसे लेखों को बर्बरता या परीक्षण की श्रेणी के अंतर्गत हटाया जा सकता है। अर्थात इनमें वे सभी पन्ने आते हैं, जिसे देखने से कोई रखने लायक जानकारी नहीं मिलती हो।

सदस्य अनुरोध

कोई भी सदस्य अपने सदस्य पृष्ठ या उसके उपपृष्ठ को हटाने हेतु कभी भी अनुरोध कर सकता है। कई बार सदस्य द्वारा गलती से कोई लेख भी बन जाता है, तो उसे भी सदस्य चाहे तो इस श्रेणी के अंतर्गत नामांकित कर सकता है। यदि कोई लेख रखने लायक है तो वह इस श्रेणी के अंतर्गत नहीं हटाया जा सकता है।

कॉपीराइट उलंघन

विकिविद्यालय या इसके किसी भी प्रकल्प में कॉपीराइट वाली जानकारी को नहीं डाला जाता है। इसके अलावा कहीं से भी नकल की गई जानकारी भी विकिविद्यालय के योग्य नहीं होती है। यदि किसी लेख का कोई कॉपीराइट न हो या समाप्त हो गया हो, तो भी उसे विकिविद्यालय में नहीं लिखा जा सकता है।

विकिविद्यालय में केवल इसके सदस्यों द्वारा अपने शब्दों में लिखा जानकारी ही रखा जाता है।

विकिविद्यालय के दायरे से बाहर

इसमें शब्दकोश, ज्ञानकोश या विकिस्रोत आदि के पन्ने आते हैं, जिसे दूसरे विकि में आयात कर के या कोई ऐसी परियोजना न होने पर सीधे भी हटाया जा सकता है।

साफ प्रचार

यदि कोई पृष्ठ किसी कंपनी, वेबसाइट, व्यक्ति या संस्था आदि का प्रचार लग रहा हो तो उसे इस श्रेणी के अंतर्गत हटाया जा सकता है। यदि किसी लेख या पन्ने का कोई भी पुराना अवतरण प्रचार वाला न हो तो उसे हटाने के स्थान पर पूर्ववत किया जा सकता है।

खराब या मशीनी अनुवाद

कोई भी किसी अनुवादक द्वारा किसी भी लेख को हिन्दी में स्वचालित रूप से अनुवादित कर सकता है। लेकिन खराब या मशीनी अनुवाद वाले लेख या भाग को रखने से कोई लाभ नहीं है, क्योंकि इसे कोई भी अनुवाद कर के भी प्राप्त कर सकता है और उसे विकिविद्यालय में रखने से विकिविद्यालय की गुणवत्ता कम होती है।

इनमें वे सभी पन्ने आते हैं, जिसमें वाक्य सही ढंग से न लिखा हो अर्थात खराब अनुवाद किया गया हो या स्पष्ट रूप से पता चल रहा हो कि यह मशीनी अनुवाद है। इस श्रेणी के अंतर्गत वे लेख नहीं आते हैं, जिसका केवल कुछ ही भाग खराब अनुवाद या मशीनी अनुवाद हो। ऐसे लेखों या पन्नों से उतने भाग को हटा कर, उस लेख या पन्ने को रखा जा सकता है।

हटाने हेतु चर्चा

यदि उपरोक्त मापदंड के अनुसार कोई लेख नहीं है, पर फिर भी उसे हटाना ही उचित हो तो उसे हटाने हेतु चर्चा के द्वारा हटाया जा सकता है।

  • हटाने हेतु चर्चा कम से कम 7 दिनों तक चलती है।
  • मतों की संख्या के अनुसार फैसला नहीं होता है।
  • केवल रखने या हटाने हेतु सही कारण होने पर ही पन्ने को रखा या हटाया जाएगा।
  • हटाने हेतु चर्चा द्वारा हटाये गए किसी भी लेख को बिना किसी चर्चा के भी हटाया जा सकता है। (यदि लेख में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है, जिसके कारण उसे रखा जा सके)