"विकिविश्वविद्यालय:हटाने की नीति": अवतरणों में अंतर

विकिविश्वविद्यालय से
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 11: पंक्ति 11:


नोट: ऐसे पन्ने जिन्हें लेखक ने स्वयं ही खाली कर दिया हो, और किसी अन्य का कोई ख़ास योगदान उस पन्ने पर न हो, नीचे दिए गए '''व8''' के तहत सदस्य का अनुरोध मानते हुए हटाया जा सकता है।
नोट: ऐसे पन्ने जिन्हें लेखक ने स्वयं ही खाली कर दिया हो, और किसी अन्य का कोई ख़ास योगदान उस पन्ने पर न हो, नीचे दिए गए '''व8''' के तहत सदस्य का अनुरोध मानते हुए हटाया जा सकता है।

<small>टैग: '''{{tlx|हटाएँ|खाली पेज}}''' </small>


===व2: साफ बर्बरता अथवा अर्थहीन सामग्री===
===व2: साफ बर्बरता अथवा अर्थहीन सामग्री===

23:29, 18 नवम्बर 2017 का अवतरण

इस लेख का सार: नीति की जानकारी देता है कि विकिविद्यालय पर पन्ने कैसे और किन दशाओं में हटाये जा सकते हैं।

विकिविद्यालय में कोई भी लिख सकता है और पन्नों का निर्माण भी कर सकता है। इस कारण कई बार ऐसे पन्ने भी बन जाते हैं, जिसे हटाना पड़ता है। यह विकिविद्यालय की लेखों, श्रेणियों और साँचे आदि को हटाने की नीति है। इसके अंतर्गत आने वाले सभी पन्नों को हटाया जा सकता है।

मापदंड

व1: खाली पेज

किसी भी खाली पन्ने का कोई भी उपयोग नहीं किया जा सकता। यदि किसी के द्वारा किसी रिक्त पन्ने का निर्माण किया है और उस पन्ने के इतिहास में पहले भी कोई सामग्री नहीं रही है, तो उस पन्ने को इस मापदंड के तहत हटाया जा सकता है।

ऐसे पेज जो वर्तमान में खाली हैं, किन्तु जिनमें पहले कोई उपयोगी सामग्री थी, इस मापदंड के तहत नहीं हटाये जा सकते। ऐसे में, जिस संपादन द्वारा पन्ना खाली किया गया है उसे वापस करके, पन्ने की पुरानी सामग्री को पुनःस्थापित किया जाय। हालाँकि, यह बिलकुल संभव है कि पुनःस्थापित की गयी सामग्री, इस पृष्ठ पर बताये गए किसी और मापदंड के तहत आती हो जिसके कारण पन्ना तुरंत हटाया जा सकता हो। ऐसी दशा में पुनःस्थापित पन्ने को किसी अन्य मापदंड (जो भी लागू होता हो) के तहत हटाया जा सकता है।

नोट: ऐसे पन्ने जिन्हें लेखक ने स्वयं ही खाली कर दिया हो, और किसी अन्य का कोई ख़ास योगदान उस पन्ने पर न हो, नीचे दिए गए व8 के तहत सदस्य का अनुरोध मानते हुए हटाया जा सकता है।

टैग: {{हटाएँ|खाली पेज}}

व2: साफ बर्बरता अथवा अर्थहीन सामग्री

'''मोटे अक्षर''' या "फ्सद्क्ज्र" या अर्थहीन सम्पादन या किसी का नाम लिखा हो या ऐसा लगे कि कोई कुछ लिख कर परीक्षण करना चाह रहा है या केवल बर्बरता करना चाह रहा है, तो ऐसे लेखों को बर्बरता या परीक्षण की श्रेणी के अंतर्गत हटाया जा सकता है। अर्थात इनमें वे सभी पन्ने आते हैं, जिसे देखने से कोई रखने लायक जानकारी नहीं मिलती हो।

व3: परीक्षण पेज, गलती से निर्मित पेज

कई बार ऐसे सदस्य, जिन्हें पता नहीं होता है कि विकि में लेख भी बना सकते हैं या मौजूदा पन्नों में लिख भी सकते हैं, ऐसे सदस्य परीक्षण हेतु कोई भी पन्ना बना देते हैं। ऐसे पन्नों में टूलबार के किसी बटन का उपयोग या सदस्य का नाम आदि होता है। इस तरह के पन्नों को इसके अंतर्गत तुरंत हटाया जा सकता है।

व4: अन्य भाषा में लिखा लेख

यह हिन्दी भाषा में बना विकियात्रा है, इस कारण इसमें केवल हिन्दी में ही लेख बनाया जा सकता है। अन्य किसी भी भाषा में बने लेखों को इसके अंतर्गत सीधे हटाया जा सकता है।

व5:खराब या मशीनी अनुवाद

कोई भी किसी अनुवादक द्वारा किसी भी लेख को हिन्दी में स्वचालित रूप से अनुवादित कर सकता है। लेकिन खराब या मशीनी अनुवाद वाले लेख या भाग को रखने से कोई लाभ नहीं है, क्योंकि इसे कोई भी अनुवाद कर के भी प्राप्त कर सकता है और उसे विकिविद्यालय में रखने से विकिविद्यालय की गुणवत्ता कम होती है।

इनमें वे सभी पन्ने आते हैं, जिसमें वाक्य सही ढंग से न लिखा हो अर्थात खराब अनुवाद किया गया हो या स्पष्ट रूप से पता चल रहा हो कि यह मशीनी अनुवाद है। इस श्रेणी के अंतर्गत वे लेख नहीं आते हैं, जिसका केवल कुछ ही भाग खराब अनुवाद या मशीनी अनुवाद हो। ऐसे लेखों या पन्नों से उतने भाग को हटा कर, उस लेख या पन्ने को रखा जा सकता है।

व6: साफ प्रचार

विकिविद्यालय किसी भी प्रकार के प्रचार का माध्यम नहीं है। यदि कोई पेज किसी वेबसाइट, कंपनी, समूह, व्यक्ति आदि का प्रचार हेतु बनाया जाये, तो उसे इसके अंतर्गत तुरंत हटाया जा सकता है।

व7: कॉपीराइट उल्लंघन

यदि पन्ने पर ऐसी सामग्री डाली गयी हो जो स्पष्ट रूप से कॉपीराइट उल्लंघन हो और पन्ने को किसी ऐसे पहले के अवतरण पर पण नहीं ले जाया जा सकता हो जहाँ कोई समझ में आने लायक अथवा कॉपीराइट मुक्त सामग्री मौजूद हो, इस मापदंड के तहत हटाया जा सकता है। कॉपीराइट उल्लंघन में अन्य विकि परियोजनाओं से नकल करके लायी गयी सामग्री भी आती है।

विकिविद्यालय में केवल इसके सदस्यों द्वारा अपने शब्दों में लिखा जानकारी ही रखा जाता है।

व8: लेखक का अनुरोध

कोई भी सदस्य अपने सदस्य पृष्ठ या उसके उपपृष्ठ को हटाने हेतु कभी भी अनुरोध कर सकता है। कई बार सदस्य द्वारा गलती से कोई लेख भी बन जाता है, तो उसे भी सदस्य चाहे तो इस श्रेणी के अंतर्गत नामांकित कर सकता है। यदि कोई लेख रखने लायक है तो वह इस श्रेणी के अंतर्गत नहीं हटाया जा सकता है।

व9: विकिविद्यालय के दायरे से बाहर

इसमें शब्दकोश, ज्ञानकोश या विकिस्रोत आदि के पन्ने आते हैं, जिसे दूसरे विकि में आयात कर के या कोई ऐसी परियोजना न होने पर सीधे भी हटाया जा सकता है।

व10: निश्चित समयावधि में पर्याप्त विस्तार नहीं

गुणवत्ता को बनाए रखने हेतु यह आवश्यक है कि विकि में लेखों में पर्याप्त जानकारी हो, जिससे पाठकों को विश्वास रहे कि आगे भी किसी लेख को खोलेंगे तो उसमें पर्याप्त जानकारी ही मिलेगी। इसके लिए लेख बनने के 7 दिनों के बाद भी यदि लेख का आकार आधार से ऊपर अर्थात मात्र 10,000 बाइट्स या उससे अधिक नहीं हुआ, तो उसे हटा दिया जाएगा।

इसके अलावा लेखों को शुरुआती अवस्था से ऊपर करने हेतु 30 दिन अर्थात पूरे महीने भर का समय रहता है, जिसमें लेख को कम से कम 30,000 बाइट्स से ऊपर होना चाहिए और सभी जरूरी अनुभाग मौजूद होने चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ हो, तो एक महीने के बाद लेख को हटा दिया जाएगा। ऐसा कोई लेख न हो, जिसमें पर्याप्त जानकारी ही न हो।

हटाने हेतु चर्चा

यदि उपरोक्त मापदंड के अनुसार कोई लेख नहीं है, पर फिर भी उसे हटाना ही उचित हो तो उसे हटाने हेतु चर्चा के द्वारा हटाया जा सकता है।

  • हटाने हेतु चर्चा कम से कम 7 दिनों तक चलती है।
  • मतों की संख्या के अनुसार फैसला नहीं होता है।
  • केवल रखने या हटाने हेतु सही कारण होने पर ही पन्ने को रखा या हटाया जाएगा।
  • हटाने हेतु चर्चा द्वारा हटाये गए किसी भी लेख को बिना किसी चर्चा के भी हटाया जा सकता है। (यदि लेख में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है, जिसके कारण उसे रखा जा सके)