माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस/एक्सल/परिचय

विकिविश्वविद्यालय से
माइक्रोसॉफ्ट एक्सल

माइक्रोसॉफ्ट एक्सल माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के सॉफ्टवेयर में से एक हैं। इसकी सहायता से आप डाटाबेस तैयार कर सकते हैं। इसमें जानकारी को सारणी के रूप में रखा जाता हैं। आप इसमें गणना या अन्य किसी तरह का कार्य भी कर सकते हैं। इसमें सूत्र का उपयोग किया जाता है और पंक्ति व स्तम्भ होते हैं और सभी को अंकों और अक्षरों से पहचाना जाता हैं। इसमें सूत्र द्वारा आप किसी स्थान में किसी अन्य दो या उससे अधिक स्थान का गणना कर के उत्तर ला सकते हो।

उपयोग[सम्पादन | स्रोत सम्पादित करें]

डाटाबेस तैयार करने या सूची का निर्माण करने में इसका सबसे अधिक उपयोग किया जाता हैं। आम तौर पर यह कार्य वर्ड में भी हो सकता है, लेकिन वर्ड केवल दिखाने लायक ही जानकारी और सारणी प्रदान करता हैं। उसका उपयोग किसी अन्य सॉफ्टवेयर में डाटाबेस के रूप में नहीं कर सकते हैं और न ही उसमें स्वतः गणना जैसी कोई सुविधा होती है।

लाभ[सम्पादन | स्रोत सम्पादित करें]

इसमें आप बहुत बड़े सारणी का निर्माण कर सकते हैं, जिसमें करोड़ों लोगों के नाम की सूची भी अन्य जानकारी के साथ हो सकती हैं। इसमें नामों को या संख्या को क्रम से भी दिखा सकते हैं। किसी अन्य सॉफ्टवेयर में डाटाबेस या सूची के रूप में भी इसका उपयोग कर सकते हैं।