माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस/पावरपॉइंट/परिचय

विकिविश्वविद्यालय से
माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट लोगो

माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट एक तरह का सॉफ्टवेयर होता है, जो माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के सॉफ्टवेयर के साथ ही रहता हैं। इसके द्वारा आप आसानी से लोगों को कोई बात समझा सकते हैं या अपनी योजना बता सकते हैं। इसमें स्लाइड का उपयोग किया जाता है, हर स्लाइड में अलग अलग जानकारी और चित्र डाल सकते हैं, जिसे कोई बाद में एक एक कर लोगों को दिखा कर समझा सकता हैं। इसमें स्लाइड बदलने का कार्य स्वतः हो, ऐसी सुविधा भी सक्रिय कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कई बार पूरे स्लाइड को बार बार देखना होगा।

उपयोग[सम्पादन | स्रोत सम्पादित करें]

किसी बैठक में लोगों को अपने विचार या योजना के बारे में जानकारी देने और समझाने में इसका उपयोग किया जाता हैं। इसमें चार्ट, सारणी, पाठ, चित्र आदि डाल सकते हैं, जैसा कि आप वर्ड में करते हैं। लेकिन यह उससे थोड़ा अलग होता है, इसका उपयोग आप प्रोजेक्टर में कर सकते हैं। इसका मुख्य उपयोग वहीं होता हैं। हालांकि कई बार इसे बड़े स्क्रीन में भी दिखाया जाता है।

हिलता हुआ चित्र / पाठ[सम्पादन | स्रोत सम्पादित करें]

इसमें आप किसी चित्र या पाठ को अलग अलग तरह से हिलता हुआ दिखा सकते हैं। इसमें कई तरह से उसे हिलाया जा सकता हैं। इसके हिलाने के तरीके में कई तरह के प्रभाव भी होते हैं, जैसे आता हुआ चित्र, जाता हुआ चित्र या घूमता हुआ चित्र आदि।

वीडियो[सम्पादन | स्रोत सम्पादित करें]

इसमें वीडियो का भी उपयोग किया जा सकता हैं। इसमें नए संस्करण में ही इसका उपयोग किया जा सकता हैं। इसमें यदि आप स्लाइड को स्वतः बदलने लायक कर दें तो आप उसे वीडियो के रूप में भी सहेज सकते हैं। इसमें वीडियो के साथ साथ आवाज भी रहता हैं। यह अवश्य ध्यान दें कि आप नया संस्करण उपयोग कर रहे हैं, क्योंकि पुराने संस्करण में वीडियो सहेजने की कोई सुविधा नहीं हैं।

लाभ[सम्पादन | स्रोत सम्पादित करें]

  1. लोगों को अपनी योजना या विचार समझाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
  2. इससे हम बोलने के साथ साथ लोगों को उसकी जानकारी दिखा भी सकते हैं।