विकिविश्वविद्यालय:अंतरफलक प्रबंधक

विकिविश्वविद्यालय से

अन्तरफलक प्रबन्धक अधिकार मुख्यतः विकि के सॉफ्टवेयर इण्टरफेस प्रणाली की जानकारी रखने वाले एवं तकनीकी रुप से दक्ष सदस्यों को दिया जाता है। इसके अलावा किसी अन्य विकि के इण्टरफेस प्रणाली एवं तकनीकी रुप से दक्ष प्रबन्धक को भी गैजेट एवं उपकरणों में सुधार हेतु यह अधिकार दिया जा सकता है। उपर्युक्त अधिकार केवल निम्न परिस्थियों में आवधिक सीमा के अन्दर किसी सदस्य को दिया जा सकता है:-

  1. विकि पर सॉफ्टवेयर इण्टरफेस प्रणाली एवं तकनीकी संवर्धन हेतु।
  2. इण्टरफेस सन्देशों का हिन्दी भाषा में अनुवाद करने हेतु।
  3. किसी अन्य भाषा के तकनीकी रुप से दक्ष प्रबन्धक को विकि पर सॉफ्टवेयर इण्टरफेस प्रणाली एवं तकनीकी संवर्धन।
  4. सक्रिय विकि सदस्यों के समर्थन होने पर स्थायी रुप से यह अधिकार किसी योग्य सदस्य को दिया जा सकता है।