विकिविश्वविद्यालय:अवरोध नीति

विकिविश्वविद्यालय से

विकिविद्यालय को खराब या अनुपयोगी संपादन करने वालों से बचाने हेतु उन्हें अवरोधित करना कभी कभी आवश्यक हो जाता है। किसी को भी किन कारणों से अवरोधित किया जाता है, इस बारे में इस नीति में उल्लेख किया गया है, जिससे कोई भी सदस्य ये समझ सके कि सदस्य को इस कारण से अवरोधित किया गया है और प्रबन्धक भी इन कारणों को पढ़ कर समझ सकें कि किस स्थिति में सदस्यों को अवरोधित किया जाता है।

बर्बरता[स्रोत सम्पादित करें]

लेखों में मशीनी अनुवाद या खराब अनुवाद भरना, ढेर सारे आधार लेख बनाना, अर्थहीन जानकारी भरना या उससे लेख का निर्माण करना आदि सभी विकिविश्वविद्यालय की गुणवत्ता को क्षति पहुँचाता है, इस कारण ऐसे सम्पादन करने वालों को रोकने हेतु उन्हें अवरोधित किया जाता है। मशीनी अनुवाद और खराब अनुवाद जोड़ने वाले सदस्यों को एक या दो चेतावनी के बाद या अधिक बर्बरता किए जाने पर बिना चेतावनी के भी अवरोधित किया जा सकता है। अन्य भाषा में लेख बनाना अथवा अन्य भाषा की लेख सामग्री भरना भी बर्बरता के श्रेणी में आता हैं।

प्रचार[स्रोत सम्पादित करें]

यह किसी प्रचार का माध्यम नहीं है। इसमें व्यक्ति, संगठन, वेबसाइट, कंपनी आदि किसी भी प्रकार के प्रचार करने वाले सदस्य को अवरोधित किया जा सकता है। यह एक मुक्त पाठ्य सामाग्री वाला मंच है।

कठपुतली[स्रोत सम्पादित करें]

विकिविद्यालय या विकिमीडिया संस्थान के किसी भी परियोजना में एक से अधिक खाते रखने की अनुमति नहीं है। हाँ, कुछ खाते जैसे बॉट या वैकल्पिक खातों का निर्माण कर सकते हैं। पर उन खातों की पहले से जानकारी देना जरूरी है। इसके लिए आप अपने सदस्य खाते और अपने बॉट खाते में इसकी जानकारी लिख सकते हैं। इसके अलावा ऐसे सदस्य जो खाते की जानकारी रखे भी हों पर अपने कई खातों द्वारा सदस्यों को तंग कर रहे हों या परियोजना को हानि पहुंचाने की कोशिश कर रहे हों, तो ऐसे सदस्य को हमेशा के लिए अवरोधित किया जा सकता है।

बिना अनुमति बॉट संचालन[स्रोत सम्पादित करें]

विकिविद्यालय में किसी भी प्रकार के स्वचालित सम्पादन हेतु अनुमति लेना अनिवार्य है। हालांकि वैश्विक बॉट अनुप्रेषण ठीक करने और विकिडाटा से जोड़ने का कार्य बिना अनुमति के भी कर सकते हैं, क्योंकि उनका ये मुख्य कार्य है। स्वचालित सम्पादन या इस तरह के बड़े पैमाने पर किए जाने वाले कार्यों के बारे में चर्चा करना ही सही होता है, यदि कोई सदस्य इस तरह का बदलाव करना चाहे तो इस पर चर्चा कर के निर्णय लेने के बाद कोई भी बॉट संचालक यह कार्य बॉट से कर लेगा।

यदि आप बॉट से सम्पादन करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको बॉट अधिकार लेना होगा और उसके साथ साथ आप जिस कार्य को करना चाहते हैं, उसकी अनुमति भी लेनी होगी। बिना बॉट अधिकार के सम्पादन करने पर बॉट खाते को अवरोधित किया जा सकता है। यदि आपने बॉट अधिकार ले लिया, लेकिन अनुमति प्राप्त नहीं की, तो भी बिना किसी सूचना के आपके बॉट खाते को अनिश्चित काल के लिए अवरोधित कर दिया जाएगा। बिना बॉट अधिकार के किसी बॉट नाम के खाते से 10 से ज्यादा सम्पादन होने पर उसे तुरंत अवरोधित किया जाएगा।

अमान्य नाम[स्रोत सम्पादित करें]

यदि कोई सदस्य अपने खाते का नाम किसी का मज़ाक उड़ाने के लिए रखता है या किसी वेबसाइट, कंपनी या संगठन के प्रचार करने हेतु रखता है तो ऐसे नाम वाले सदस्यों को तुरंत अवरोधित किया जा सकता है और अवरोध तब तक हटाया नहीं जा सकता, जब तक सदस्य अपना कोई ढंग का नाम न रख ले।

ऐसे सदस्य, जो इस कारण से अवरोधित हुए हैं, वे अपने सदस्य नाम को बदलने का अनुरोध कर सकते हैं, उसके बाद उन्हें अवरोध से मुक्त कर दिया जाएगा।

शिष्टता उल्लंघन[स्रोत सम्पादित करें]

दूसरे सदस्यों को बदनाम करना, दूसरे सदस्यों को धमकी देना, दूसरे सदस्यों को गाली देना।

ब्लाक करते समय[स्रोत सम्पादित करें]

  1. किसी भी नये सदस्य को १ बार या २ बार अवश्य चेतावनी दें
  2. अनामक सदस्यों पर बिना किसी चेतावनी के प्रतिबंध लगाये
  3. विशेषाधिकार रखने वाले सदस्यों को कम से कम ३ बार चेतावनी अवश्य दें