विकिविश्वविद्यालय:आयातक

विकिविश्वविद्यालय से

आयातक वह सदस्य समूह है जिसके सदस्य किसी भी अन्यविकि से हिन्दी विकि में कोई फाईल आयात कर सकते हैं। इनके अलावा यह अधिकार केवल प्रबंधक समूह को प्राप्त होता हैं। हिन्दी विकि पर यह अधिकार मीडियाविकि स्टीवर्ड्स की सहायता से प्राप्त किया जा सकता हैं।

आयातक दो प्रकार के होते हैं।

  • ट्रांसविकी आयातक (Transwiki Importer ) एक समूह है जो संपादकों को विशेष:Import का उपयोग करने की अनुमति देता हैं। यह इंटरफ़ेस सदस्यों को कुछ अन्य विकिमीडिया विकि से पेजों की प्रतिलिपि करने और वैकल्पिक रूप से पूरे पृष्ठ इतिहास को आयात करने की अनुमति देता हैं। 'Import' की अनुमति प्रबंधक और आयातक सदस्य समूहों को होती हैं। यह अधिकार प्रबंधको को स्वत प्राप्त होता है तथा अन्य सदस्यों को यह आम सहमति के बाद स्टीवर्ड द्वारा दिया जाता है।
  • एक्सएमएल आयातक (XML Importer) एक समान समूह है जो संपादकों को (Importupload) अनुमति के साथ ही विशेष:Import पर उपयोग के लिए आयात अनुमति देता हैं। एक्सएमएल आयातकों को एक्सएमएल से सीधे आयात करने की अतिरिक्त क्षमता दी जाती हैं। अर्थात जब आयात के लिए पेजो की संख्या काफी अधिक होती है और एक एक करके पेज आयात करने मे काफी समय लगता है तब पेजो की सूची XML फाइल के रूप मे बना लेते हैं और इस अधिकार से एक साथ सारे पेज आयात कर लिए जाते हैं। यह अधिकार हर किसी को नहीं दिया जा सकता हैं। और इसे केवल बहुत कम समय के लिए दिया जाता हैं। यहां तक प्रबंधको को भी इस अधिकार के लिए पहले समुदाय से आम सहमति लेनी होती है।