विकिविश्वविद्यालय:परिचय/भाग 2

विकिविश्वविद्यालय से

संपादन उपकरण पट्टी[स्रोत सम्पादित करें]

विकिविद्यालय संपादन उपकरण पट्टी।
  • जब आप पेज संपादित करते हैं तो संपादन विंडो के शीर्ष पर एक एडिट टूलबार होता हैं। टूलबार 14 सामान्य संपादन कार्यों जैसे बोल्ड टेक्स्ट बनाने आदि के लिए सुविधा प्रदान करता है जिस पर एक क्लिक करते ही कार्य पुरा हो जाता है।
  • यदि आप विकी के लिए नए हैं, तो बस टाइप करें और सादा पाठ जोड़ें। आपके ज्ञान और विचार विकिविश्वविद्यालय में सबसे महत्वपूर्ण योगदान हैं। अन्य विकिविश्वविद्यालय के प्रतिभागी आपके टेक्स्ट को प्रारूपित करने में मदद करेंगे। वास्तव में, क्योंकि यह एक विकी है तो आपको अपने सभी योगदानों को दूसरों से बेहतर बनाने की उम्मीद करनी चाहिए!
  • विकि पृष्ठों को संपादित करने के बारे में अधिक उन्नत जानकारी के लिए, जैसे हाइपरटेक्स्ट लिंक बनाना आदि। विकिविद्यालय का परिचय (नए विकि प्रतिभागियों के लिए) और संपादन सहायता (अधिक उन्नत प्रतिभागियों के लिए) देखें।

एक नया विकिविश्वविद्यालय पृष्ठ प्रारंभ करें[स्रोत सम्पादित करें]

एक नया पृष्ठ बनाने का एक तरीका है कि वेब ब्राउज़र मे पृष्ठ का नाम लिखे।
  • एक नया विकिविश्वविद्यालय पृष्ठ बनाने का एक आसान तरीका है कि पृष्ठ के लिए एक वर्णनात्मक नाम के बारे में सोचे और उसके बाद अपने वेब ब्राउज़र की विंडो में टाइप करे। बस
    http://hi.wikiversity.org/wiki/ के बाद नया पेज नाम जोड़ें, और अपने प्रवेश (Enter) कुंजी को दबाएं।
  • नए पृष्ठ बनाने के बारे में अतिरिक्त सहायता यहा उपलब्ध है।
यदि पृष्ठ का नाम मौजूद नहीं है, तो आपको पृष्ठ को संपादित करने और उसे बनाने के लिए संकेत दिया जाएगा!

यदि आपका "नया" पृष्ठ पहले से मौजूद है[स्रोत सम्पादित करें]

  • यदि आपके द्वारा चुना गया पृष्ठ नाम पहले ही प्रयोग में है तो आपको मौजूदा पृष्ठ दिखाया जाएगा।
  • नया पृष्ठ बनाने से पहले "खोज" का उपयोग करना एक अच्छा अभ्यास हैं। आप इससे देख सकते है कि जिस विषय पर आप पृष्ठ बना रहे है उस विषय पर पहले से तो कोई पृष्ठ मौजूद नही है।

अपने नए पृष्ठ पर क्या कहना है[स्रोत सम्पादित करें]

  • विकिविश्वविद्यालय शैक्षिक सामग्री को स्वीकार करता है बस टाइप करना शुरू करें!
  • अतिरिक्त जानकारी के लिए सामग्री जोड़ना देखें।
  • प्रयोग के लिये प्रयोगपृष्ठ पर संपादन करके देखे।