विकिविश्वविद्यालय:हस्ताक्षर
![]() |
यह पृष्ठ हिंदी विकिविश्वविद्यालय की एक नीति या नियम के बारे में है, जो एक ऐसा मानक है जिसका पालन सभी संपादकों को साधारण तौर पर पालन करना चाहिए। इसमें बदलाव तभी किया जाना चाहिए जब इसपर सदस्य-समाज में आम सहमती बनी हो। |
विकिविश्वविद्यालय के वार्ता पन्नों पर अपने संदेश के नीचे हस्ताक्षर करें। ऐसा केवल वार्ता पन्नों पर ही करें, लेखों के पन्नों पर न करें। ऐसा करने से संवाद में आसानी होती है और हर संदेश के लेखक को पहचानने में मदद मिलती है। मिलकर सम्पादन करने के लिए संवाद बहुत ज़रूरी है क्योंकि इससे पढ़ने वालों को लेख का आरूप और प्रगति समझने में आसानी होती है।
- अपने संदेश के बाद चार टिल्ड के चिह्न (~) डाल दें, इस तरह: ~~~~
- सम्पादन पन्ने पर औज़ार-पट्टी पर हस्ताक्षर चित्र (
) पर क्लिक करने पर भी चार टिल्ड संदेश में जुड़ जाएंगे।
बदलाव संजोने पर आपका हस्ताक्षर पन्ने पर दिखेगा, और साथ ही समय भी। ऊपर के दोनों तरीकों से एक-सा हस्ताक्षर जुड़ेगा।
तीन टिल्ड (~~~) डालने पर केवल आपका हस्ताक्षर (बिना समय) और पाँच टिल्ड (~~~~~) डालने पर केवल समय (बिना हस्ताक्षर) जुड़ेगा।
विकिमार्कप | कोड | प्रदर्शित |
---|---|---|
|
[[सदस्य:उदाहरण|उदाहरण]] 04:12, जून 17 2025 (UTC)
|
उदाहरण 04:12, जून 17 2025 (UTC) |
|
[[सदस्य:उदाहरण|उदाहरण]]
|
उदाहरण |
|
04:12, जून 17 2025 (UTC)
|
04:12, जून 17 2025 (UTC) |
ध्यान रखें कि यदि आपने लॉग-इन नहीं कर रखा है, तो भी आपका हस्ताक्षर दिखेगा, लेकिन आपके नाम की जगह अब आपका आई॰पी पता दिखेगा।
आप अपने हस्ताक्षर को बदल सकते हैं। ऐसा करने के लिए "पसंद" पर जाएँ और "आपका उपनाम (दस्तखत/सही के लिये)" को सम्पादित करें। आप इस खाने में विकिमार्कप और कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, रंग बदलने के लिए, हिन्दी में नाम लिखने के लिए या अन्य भीतरी कड़ियाँ डालने के लिए (हस्ताक्षर में बाहरी कड़ियाँ डालना मना है)।
यदि किसी वार्ता पन्ने पर आपको हस्ताक्षर-रहित संदेश दिखता है, तो कृपया {{अहस्ताक्षरित}} साँचे का प्रयोग करें और उस सदस्य का हस्ताक्षर जोड़ दें ताकि आगे चर्चा में आसानी हो। इस साँचे का प्रयोग ऐसे करें:
विकिमार्कप | कोड | प्रदर्शित |
---|---|---|
{{अहस्ताक्षरित|सदस्य नाम या आई पी}} | {{अहस्ताक्षरित|उदाहरण}} | — इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -उदाहरण (वार्ता • योगदान) |
{{अहस्ताक्षरित|सदस्य नाम या आई पी|तारीख}} | {{अहस्ताक्षरित|उदाहरण|23:59, 1 April, 2006 (UTC)}} | — इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -उदाहरण (वार्ता • योगदान) 23:59, 1 April, 2006 (UTC) |
नए सदस्यों को ध्यान दिलाते रहें कि वार्ता पन्नों पर हस्ताक्षर करना चाहिए। इसके लिए इस साँचे का प्रयोग करें: {{हस्ताक्षर}}।